प्रस्तुतकर्ता
Sunita Regmi
Pregnancy
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
फलों को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। यही कारण है कि बीमारी में लोगों को अलग-अलग तरह के फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन जूस में मौजूद पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण से रोग के लक्षण को दूर करने और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। ऐसे ही कई फायदेमंद गुणों से भरपूर कीवी भी है।
इसी वजह से हम कीवी पीने के फायदे और कीवी के नुकसान पर चर्चा करेंगे। इसके साथ हम यहां कीवी जूस बनाने का तरीका भी बताएंगे हैं।
इधर-उधर की बात किए बिना सीधे कीवी के फायदे जानते हैं।
कीवी को गुणों का खजाना बताया जाता है। इस फल का सेवन करने से किस तरह से स्वास्थ्य लाभ होता है, हम इसी पर विस्तार से बात करेंगे। बस ध्यान दें कि कीवी जूस के फायदे पाने के लिए डाइट में अन्य खाद्य पदार्थों को भी संतुलित मात्रा में शामिल करना जरूरी है।
कीवी के फायदे में हृदय स्वास्थ्य को शामिल किया जा सकता है। इस विषय पर हुए एक वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि कीवी फल के अर्क में साइटोटोक्सिक (हानिकारक कोशिकाओं को बढ़ने न देना) और एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि होती है।
इन दोनों इफेक्ट के कारण कीवी जूस हृदय पर सुरक्षात्मक प्रभाव दिखाने की क्षमता रख सकता है। साथ ही रिसर्च में कहा गया है कि कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बढ़ाकर भी हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं (1)।
एक वैज्ञानिक रिसर्च में भी कहा गया है कि कीवी में प्रभावी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है (2)। यह एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव शरीर में होने वाली सूजन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का काम कर सकता है।
इस सूजन संबंधी समस्या में अर्थराइटिस, सोरायसिस (त्वचा से जुड़ी समस्या) और इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (पाचन तंत्र से संबंधित सूजन) शामिल हैं (3)।
कीवी को तनाव से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। रिसर्च बताते हैं कि कीवी में मौजूद विटामिन सी व्यक्ति के तनाव को कुछ कम कर सकता है।
साथ ही इसे अवसाद और थकान को कम करने में भी कारगर माना जाता है। ऐसे में कीवी का सेवन करके व्यक्ति तनाव और अवसाद दोनों से कुछ हद तक राहत पा सकता है (4) ।
घाव भरने में कई बार काफी समय लग जाता है। ऐसी स्थिति में भी कीवी फायदेमंद साबित हो सकता है। बताया जाता है कि कीवी टिश्यू को रिपेयर करके घाव को भरने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी की भूमिका को मुख्य माना जाता है। इसी कारण से कीवी को घाव भरने की प्रक्रिया के लिए अच्छा माना गया है (5)।
कीवी जूस के फायदे में झुर्रियों से राहत दिलाना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक शोध में दिया हुआ है कि कीवी फल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है और यह पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है।
कीवी के इसी प्रभाव के कारण यह झुर्रियों को कुछ कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा के टेक्सचर को बेहतर करने के लिए इसे जाना जाता है। इतना ही नहीं, यह स्किन को सूर्य की नुकसानदायक किरणों और प्रदूषण से होने से वाले नुकसान से भी बचा सकता है (6)।
कीवी का उपयोग वजन नियंत्रण के लिए भी किया जा सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, कीवी फल या इसके जूस का सेवन करने से वजन को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है (7)।
इसके अलावा, कीवी को वेट मैनेजमेंट स्ट्रेटजी वाले आहार का भी मुख्य हिस्सा माना जाता है। इसके लिए कीवी में मौजूद फाइबर को फायदेमंद माना जा सकता है (8)।
कीवी रस के फायदे बालों पर भी नजर आ सकते हैं। एक रिसर्च में बताया गया है कि कीवी में मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस होते हैं। ये पोषक तत्व बालों को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई भी होते हैं, जो बालों को टूटने या झड़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं (9)।
नीचे पढ़ें कीवी का उपयोग
कीवी को कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है। हम कीवी के कुछ सेहतमंद उपयोग की जानकारी आगे दे रहे हैं।
आगे जानिए कि कीवी जूस को घर में किस तरह से बनाया जा सकता है।
कीवी का जूस बनाना काफी आसान है। इसे घर में आगे बताए गए तरीके से बड़ी सरलता से बनाया जा सकता है। आगे पढ़ें कीवी रस बनाने की विधि।
सामग्री:
आगे पढ़िए, कीवी जूस पीने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं।
कीवी के फायदे ही नहीं, नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, एक ओर जहां संयमित मात्रा में कीवी के फायदे होते हैं, तो दूसरी ओर इसकी अधिकता से कीवी के नुकसान भी हो सकते हैं। ये नुकसान कुछ इस प्रकार हैं।
अब आप समझ ही गए होंगे कि कीवी कितना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व और औषधीय गुण के कारण ही इसे सेहतमंद जूस कहा जाता है। इसे दैनिक आहार में शामिल कर बीमारियों से बचा जा सकता है। बस जरूरी है, तो इसे सही मात्रा में लेने और अन्य पौष्टिक आहार को डाइट में शामिल करने की। आगे पढ़िए रिडर्स द्वारा कीवी जूस से संबंधित पूछे गए कुछ सवालों के जवाब।
हां, सुबह कीवी का जूस पी सकते हैं।
जी हां, खाली पेट कीवी का जूस पी सकते हैं।
हां, रोजाना सीमित मात्रा में कीवी का जूस पी सकते हैं।
हां, कीवी का रस त्वचा के लिए अच्छा होता है। इससे त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने व स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है (6)।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें