पीसीओएस और बांझपन का क्या है संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या खाना खाने के बाद टहलना चाहिए? - Is Walking Good After Meals in Hindi?

खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को टहलते हुए देखा होगा। वजन को नियंत्रित रखने के लिए यह एक अच्छी आदत मानी जाती है। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से पहले वृजासन और सुखासन में बैठना चाहिए। उसके बाद टहलने से फायदे होते हैं। क्या हैं टहलने के फायदे यहां जानें।

क्या खाना खाने के बाद चलना अच्छा है?- Kya Khana Khane ke bad chalna acha hai in Hindi?

नहीं, खाना खाने के तुरंत बाद चलना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। खाना खाने के तुरंत बाद वृजासन पर बैठना चाहिए। इससे शरीर का रक्त पेट की तरफ ही सर्कुलेट होता है और पाचन में मदद मिलती है। अगर खाते ही तुरंत आप चलने लगेंगे, तो अधिक ऊर्जा का इस्तेमाल होगा और पाचन क्रिया में बाधा उत्पन्न होने लगेगी। 

खाना खाने के बाद कब टहलना चाहिए? Khana Khane ke bad kab Chalna Chahiye in Hindi?

हाँ, खाना खाने के एक-दो घंटे बाद वॉक पर जाने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी और मोटापे की समस्या को भी दूर करने में फायदे हो सकते हैं। खाना खाने के बाद टहलने से मोटापे को बिगड़ने से रोका जा सकता है (1)। इसके अलावा, खाना खाने के बाद टहलने से अच्छी नींद आती है और मस्तिष्क स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या रात के खाने के तुरंत बाद चलना अच्छा है?

नहीं खाना खाने के तुरंत बाद वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। 

क्या रात के खाने के बाद चलने से वजन कम होता है?

हाँ, खाने के बाद चलने से शरीर में इंसुलिन का स्राव कम होता है, जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है (1)।

रात के खाने के बाद कितनी देर चलना चाहिए?

रात को खाने के बाद रोजाना कम-से-कम 15 से 30 मिनट तक टहलना चाहिए।

खाना खाने के बाद पानी कितनी देर में पीना चाहिए?

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाने को पचाने में दिक्कत होती है। यही वजह है खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है।

टिप्पणियाँ