प्रस्तुतकर्ता
Sunita Regmi
Pregnancy
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
स्वाद में लाजवाब लगने वाला पनीर अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इसे पौष्टिक डेयरी कहा जाता है। शरीर को पनीर खाने के फायदे कई तरह से होते हैं। क्या हैं पनीर खाने के फायदे, इस लेख में विस्तार से जानें। यहां हम रिसर्च के आधार पर विस्तार से पनीर यानी कॉटेज चीज़ से जुड़ी सभी जानकारियां दे रहे हैं।
आगे जाने विस्तार से पनीर के फायदे।
पनीर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में हम लेख में आगे बता रहे हैं। ये फायदे कुछ इस प्रकार हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए पनीर का सेवन लाभदायक हो सकता है। पनीर में हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है (1)। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में लिखा है कि तीन सर्विंग डेयरी प्रोडक्ट हड्डी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इन डेयरी प्रोडक्ट में पनीर भी शामिल है (2)।
मॉर्निंग सिकनेस से परेशान लोग और गर्भवतियां पनीर कर सकते हैं। उल्टी और जी-मिचलाने की इस समस्या यानी मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मदद करता है। ये दोनों ही पोषक तत्व पनीर यानी कॉटेज चीज़ में भरपूर मात्रा में होते हैं (5)।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पनीर सहायक साबिक हो सकता है। दरअसल, पनीर में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए होता है। इस विटामिन को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माना जाता है। साथ ही विटामिन-ए नाइट विजन के कम होने सुरक्षात्मक प्रभाव दिखा सकता है (6)।
कैल्शियम से भरपूर होने के कारण पनीर दांतों के लिए अच्छा होता है। खासकर, भ्रूण के दांतों के लिए मां द्वारा लिया गया पनीर बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में पनीर का सेवन करके गर्भवती अपने शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकती है। इससे गर्भस्थ शिशु के दांतों के विकास में सहायता मिल सकती है (10)।
माना जाता है कि पनीर का सेवन करने से गर्भवती के स्तन में दूध की अच्छी मात्रा उतरने लगती है। दरअसल, यह लैक्टेटिंग पीरियड यानी जब महिला के स्तन में दूध बनने लगता है, उस समय दूध बनाने में मदद कर सकता है। इस बात का जिक्र वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की वेबसाइट पर भी मिलता है (10)।
पनीर में प्रोटीन होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। शोध की मानें तो लो फैट दूध व लो फैट दूध से बने प्रोडक्ट इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं (11)। एक अन्य रिसर्च में भी लिखा है कि पनीर इम्यून पावर को बेहतर करने की क्षमता रखता है (12)।
पनीर खाने के फायदे के बाद इसमें मौजूद पोषक तत्व जानते हैं।
आगे हम पनीर में मौजूद पौष्टिक तत्वों की जानकारी दे रहे हैं। यहां प्रति 100g पनीर में मौजूद पोषक मूल्य के बारे में टेबल के माध्यम से बताया गया है (13)।
| पोषक तत्व | मात्रा |
| ऊर्जा | 321 kcal |
| प्रोटीन | 21.43 g |
| टोटल लिपिड (फैट) | 25 g |
| कार्बोहाइड्रेट | 3.57 g |
| शुगर | 3.57 g |
| कैल्शियम | 714 mg |
| सोडियम | 18 mg |
| विटामिन-ए आईयू | 714 IU |
| फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड | 16.07 g |
| कोलेस्ट्रॉल | 89 mg |
डाइट में पनीर को शामिल कर सकती है।
पनीर को आहार में कई तरीकों से जोड़ा जा सकता है। ये तरीके कुछ इस प्रकार हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स के तीन पॉर्शन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक एक पॉर्शन डेयरी प्रोडक्ट में 1.5 कप पनीर यानी तकरीबन 250 g पनीर शामिल है।
पनीर को आहार में जगह देने के फायदे ही नहीं, बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं। पनीर खाने के ये नुकसान कुछ इस प्रकार हैं।
आगे जानिए गर्भावस्था में पनीर का सेवन सुरक्षित है या नहीं।
हां, प्रेगनेंसी में पनीर का सेवन करना सुरक्षित है। एक रिसर्च पेपर के मुताबिक, इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जिस वजह से प्रेगनेंसी में पनीर का सेवन अच्छा होता है (14)।
इंग्लिश में कॉटेज चीज़ कहलाने वाले पनीर को प्रेगनेंसी डाइट का अहम और स्वस्थ हिस्सा बताया जाता है (15)। बस अनपाश्चराइज्ड (गर्म न किए गए) दूध से बने पनीर का सेवन प्रेगनेंसी में करने से बचें। ऐसे पनीर में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जो गर्भवती को नुकसान पहुंचा सकते हैं (16)।
भ्रूण की ग्रोथ यानी विकास के लिए पनीर अच्छा होता है। एक रिसर्च पेपर में लिखा है कि डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने वाली गर्भवतियों के भ्रूण के विकास में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से भ्रूण के वजन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे शिशु का बर्थ वेट यानी पैदा होने के समय का वजन हेल्दी होता है। डेयरी प्रोडक्ट की श्रेणी में पनीर भी आता है (17)।
साथ ही इसमें विटामिन बी12 की भी मात्रा होती है, जिसे भ्रूण के लिए अच्छा माना जाता है (18)। इसी वजह से इसे बेबी की ग्रोथ के लिए अच्छा कहा जा सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें