पीसीओएस और बांझपन का क्या है संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? - Phal Khane Ke Baad Pani Peena Chahiye ya Nahi

फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते है। ये शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा बनाए रखते हैं। अनजाने में फल खाने के बाद कभी-कभी हम कुछ गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक गलती फल खाने के बाद पानी पीना है। 

इसी वजह से इस लेख में हम बता रहे हैं कि फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं। साथ ही फल खाने के बाद पानी पीने के नुकसान होते हैं या फायदे, यह भी आप यहां जान पाएंगे।

सबसे पहले भाग में जानेंगे फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं।

क्या फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए? - Can We Drink Water After Eating Fruits in Hindi

नहीं, फल खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद से जुड़े एक शोध की मानें, तो किसी भी आहार के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह खाने के बाद पेट में बनने वाली अग्नि को कम करता है। साथ ही पाचन संबंधी विभिन्न समस्याओं के उत्पन्न होने का कारण बन सकता है (1)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि फल के सेवन के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए।

फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, जानने के बाद जानेंगे फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए।

फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए, इस विषय पर वैज्ञानिक शोध का अभाव है। हां, इस बारे में लोक मान्यता है कि मीठे फल जैसे कि केला, चीकू, नाशपाती, सेब, अनानास, अनार के सेवन के बाद पानी पीने से अपच, मुधमेह की समस्या व खांसी हो सकती है।

अगर बात कुछ खट्टे फल जैसे कि संतरा, अंगूर, नींबू और मौसंबी आदि की करें, तो इन्हें खाने के बाद पानी पीने से गले में दर्द, खराश व अन्य समस्याएं हो सकती हैं। 

आयुर्वेद से जुड़े एक शोध में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि किसी भी भोजन के खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं (1)। इस आधार पर कहा जा सकता है कि फल खाने के बाद पानी पीने के फायदे नहीं, बल्कि नुकसान होते हैं।

फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए के बाद फल खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए, यह समझिए।

फल खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए – How long should I wait to drink water after eating fruits in Hindi

लोकमान्यता है कि खाना खाने के करीब एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए। हम जो भी खाते हैं उसे पचाने में थोड़ा समय लगता है। यूं तो पाचन की क्रिया खाना व फल चबाने से ही शुरू हो जाती है और फल खाते ही पानी पी लेने से इस क्रिया में बाधा उत्पन्न होती है।

एक आयुर्वेद से संबंधित शोध की मानें, तो खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन, मोटापे का कारण बन सकता है (2)। इसके अलावा, हम ऊपर बता ही चुके हैं कि पेट संबंधी समस्याओं का कारण भी इसे माना जाता है (1)। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि फल के सेवन के तुंरत बाद पानी पीना नुकसानदेह होता है, इसलिए एक घंटे  रूक कर ही पिएं।

आप समझ ही गए होंगे कि फल खाने के बाद पानी पीने के फायदे नहीं, बल्कि नुकसान होते हैं। अगर आपके किसी जानकार के मन में भी बार-बार यह सवाल उठता है कि फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, तो आप उनके साथ यह लेख शेयर कर सकते हैं। 

फल खाने के बाद पानी पीने से होने वाले नुकसान पर एक नजर डालकर सतर्क रहें और खुद को बीमारियों से सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केला खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है?

अगर मन में सवाल है कि फल खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए, तो इससे पाचन संबंधी समस्या होने के साथ ही मुधमेह, खांसी और वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

टिप्पणियाँ