पीसीओएस और बांझपन का क्या है संबंध, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

पेशाब रोकने के नुकसान - Side Effects Of Holding Urine in Hindi

पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है, पर कई बार ज्यादा पानी पीने से बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है। ऐसे में कभी-कभार काम की व्यस्तता या फिर किसी अन्य कारण से लोग पेशाब रोक लेते हैं। भले ही ये सामान्य लगे, लेकिन ऐसा है नहीं। 

पेशाब रोकने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसकी विस्तृत जानकारी हम यहां दे रहे हैं। पेशाब रोकने के नुकसान और कितनी देर पेशाब रोक सकते हैं, यह सब जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

मूत्राशय कितनी मात्रा में पेशाब को रोक सकता है? - How Much Urine Can Your Bladder Hold in Hindi

मूत्राशय में जब मूत्र एकत्रित होकर भर जाता है तो व्यक्ति को पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है। मूत्र एकत्रित होने से मूत्राशय गोल आकार में फूल जाता है और पेशाब होने के बाद वो वापस से सिकुड़ जाता है। ऐसे में  अगर व्यक्ति का मूत्राशय स्वस्थ है तो वह 2  घंटे तक लगभग 1.5 कप तक पेशाब रोक सकता है (1)।

यूरिन रोकने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं?

ज्यादा देर तक पेशाब रोकने के नुकसान – Side Effects Of Holding Urine For Long Time In Hindi

ज्यादा देर तक पेशाब रोकने की आदत होने से पेशाब रोकने के नुकसान जानना अवश्य है (2):

1. यूटीआई संक्रमण

काफी देर तक पेशाब रोक कर रखने से यूटीआई का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, पेशाब करते वक्त मूत्र पथ में मौजूद बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं। 

यूं तो ये बैक्टीरिया हानिकारक नहीं होते, लेकिन ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से ये बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। फिर जब वो बाहर नहीं निकल पाते, तो ये बैक्टीरिया गुर्दे को संक्रमित कर सकते हैं।

2. मूत्राशय की मांसपेशियों पर प्रभाव

ज्यादा देर तक पेशाब रोकने की आदत जिन्हें होती है, उनके मूत्राशय की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो सकती है। दरअसल, ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न हो सकता है। 

ये खिंचाव जब लंबे वक्त तक रहता है, तो यह ब्लैडर यानी मूत्राशय की मांसपेशियों को प्रभावित करता है। इससे ब्लैडर डैमेज हो सकता है।

3. किडनी में समस्या

ज्यादा देर तक यूरिन रोकने के नुकसान में किडनी से जुड़ी समस्या भी शामिल है। ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से मूत्राशय पूरी तरह से पेशाब को खाली नहीं कर पाता और पेशाब वापस से किडनी में आ सकता है। 

पेशाब भरे रहने की वजह से किडनी में सूजन आ सकती है व किडनी के आसपास के अंगों पर भी दबाव पड़ सकता है। इस दबाव के कारण किडनी डैमेज होने और किडनी रोग का जोखिम हो सकता है।

4. मूत्र असंयमिता

ज्यादा देर तक पेशाब रोकने से पेशाब की प्रक्रिया में समस्या हो सकती है। दरअसल, ज्यादा समय तक पेशाब रोकने से मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता और पेशाब के रिसाव में समस्या हो सकती है, जिसे मूत्र या पेशाब की असंयमिता (Overflow incontinence) कहा जाता है।

लेख में पेशाब रोकने के नुकसान और खतरे के बारे में बताया गया है। इसे पढ़कर आप यह तो समझ ही गए हैं कि बार-बार ज्यादा देर तक पेशाब रोकने के नुकसान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में इस तरह की गलत आदतों को खुद से दूर रहना ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पेशाब रोकने से किडनी खराब हो सकती है?

हां, ज्यादा देर तक पेशाब रोकने की आदत किडनी को खराब कर सकती है (2)।

मूत्राशय कितनी देर तक पेशाब को रोक सकता है?

कहीं फंसे हों, तो मूत्राशय में 2 घंटे तक पेशाब रोक सकते हैं (1)।

अगर बार-बार पेशाब रोका जाए तो क्या होता है?

बार-बार पेशाब रोकने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे, किडनी खराब होना, यूटीआई संक्रमण, मूत्र का रिसाव अन्य हो सकती है (2)।

टिप्पणियाँ